Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले में देर रात हरियाणा रोडवेज और स्कोर्पियों गाड़ी की टक्कर हो गई। जिससे गाडी को काफी नुकशान पहुंचा है। बता दे की अचानक ब्रेक लगाने को घटना की वजह बताया जा रहा है। बता दे की हैरानी की बात ये थी इस हादसे के बाद रोडवेज चालाक रुका तक नहीं।
स्कोर्पियों ड्राइवर ने 112 पर दी जानकारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की स्कोर्पियों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और इंजन में काफी नुकसान हुआ है। ड्राइवर ने घटना की वीडियो बना ली। मगर बस ड्राइवर गाड़ी को लेकर चला गया और स्कोर्पियों ड्राइवर ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राहत की बात है कि गाड़ी में सवार लोगों को चोटें नहीं आई है।
अचानक लगा दिया ब्रेक
स्कोर्पियों ड्राइवर का आरोप है कि रोडवेज ड्राइवर बस को अचानक पीछे से लेकर आया और आगे आकर अचानक ब्रेक मार दिए। ऐसे में गाड़ी पीछे से टकरा गई। उसने ये भी आरोप लगाया कि जब ड्राइवर से अचानक ब्रेक लगाने के कारण पूछा तो कहा-गाय आ गई थी। स्पीड में बस चलाने पर पूछा तो कहा-ये रोडवेज है। उसकी गलती नहीं है। अगर कुछ करना हो तो रोडवेज में आ जाना।
रेलवे दिल्ली पुल के पास की घटना
स्कोर्पियों ड्राइवर ने बताया कि वह ऑटो मार्केट से किसी काम से वापस आ रहे थे। रास्ते में रेलवे दिल्ली पुल के पास पहुंचने पर रोडवेज बस नंबर HR 57GV 7576 पीछे से आई और अचानक आगे आकर ब्रेक लगा दिए। तभी ये हादसा हो गया।
