Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / National Highway-52 पर कांग्रेस विधायक की स्कॉर्पियो ने पूर्व सरपचं को उड़ाया, मोके पर मौत

, ,

National Highway-52 पर कांग्रेस विधायक की स्कॉर्पियो ने पूर्व सरपचं को उड़ाया, मोके पर मौत

National Highway-52 पर कांग्रेस विधायक की स्कॉर्पियो ने पूर्व सरपचं को उड़ाया, मोके पर मौत

Rajasthan Tonk Accident News : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश के टोंक जिले में नेशनल हाईवे-52 पर खानपुर से कांग्रेस विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार पूर्व सरपंच की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूर्व सरपंच का एक पैर कट गया।

ग्रामीणों के अनुसार

अधिक जानकारी के लिए बता दे की ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद विधायक थोड़ी देर घटनास्थल पर रुके और फिर निकल गए। इस बात से नाराज लोगों ने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके कारण जाम लग गया। हादसा बासनी गणेशजी मंदिर के पास हुआ।Tonk Accident

आज सुबह की घटना

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10.30 बजे उमर गांव के पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा (55) बाइक पर देवली की तरफ जा रहे थे, जबकि खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर की स्कॉर्पियो जयपुर से कोटा जा रही थी। इसी दौरान एक कट पर स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि विधायक की गाड़ी से टक्कर लगी है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो की आगे की नंबर प्लेट पर विधायक लिखा हुआ है। हादसे के बाद विधायक मौके पर रुके, लेकिन कुछ देर बाद निकल गए, जबकि उनकी गाड़ी मौके पर ही थी।Tonk Accident

ग्रामीणों ने शरू किया प्रदर्शन

घटना से नाराज ग्रामीमों ने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद है।