Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan News : राजस्‍थान में बार‍िश और अत‍िवृष्‍ट‍ि से फसलों के नुकशान की होगी भरपाई, CM भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश

, ,

Rajasthan News : राजस्‍थान में बार‍िश और अत‍िवृष्‍ट‍ि से फसलों के नुकशान की होगी भरपाई, CM भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश

Rajasthan News : राजस्‍थान में बार‍िश और अत‍िवृष्‍ट‍ि से फसलों के नुकशान की होगी भरपाई, CM भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश

Rajsthan News : राजस्थान में पिछले दिनों कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। बीकानेर के नोखा में सबसे अधिक 25 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कहीं-कहीं बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा है। अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-8 डिग्री कम दर्ज किया गया।

उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर मंडल के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शेष क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पश्चिम राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 22 मार्च को भी गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

तापमान में बढ़ोतरी तय

अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने और सामान्य से 2-4 डिग्री कम रहने की संभावना है।

सीएम भजनलाल ने कलेक्टरों को दिए निर्देश

भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न अंचलों में हुई अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के आकलन के लिए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वेक्षण कराने और जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

“राजस्थान की समृद्धि का आधार अन्नदाता”


मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की समृद्धि का आधार अन्नदाता हैं, और राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है.

उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को शीघ्र और समुचित सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur