Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan : राजस्थान में दबंग RTO का वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन, विभाग ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

, ,

Rajasthan : राजस्थान में दबंग RTO का वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन, विभाग ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

Rajasthan : राजस्थान में दबंग RTO का वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन, विभाग ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

Rajsthan News : राजस्थान के चूरू जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी । रतनगढ़ क्षेत्र की पुलिया के पास एक पेट्रोल पंप पर कथित रूप से RTO अधिकारी ने ड्राइवर से बहस करते हुए सिर से टक्कर मारी। जिसके बाद इसका वीडियो वायरल हो गया था अब इसपर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। RTO अधिकारी को सडपेंड कर दिया गया है।

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अधिकारी ने सांड की तरह सिर से ड्राइवर पर जोरदार टक्कर मारी, जिससे ड्राइवर के सिर और आंख के ऊपर खून निकलने लगा। मौके पर मौजूद लोग, जिसमें एक सीनियर सिटीजन भी थे, अधिकारी से ऐसा न करने की अपील कर रहे थे।
वीडियो में अधिकारी ड्राइवर को कथित रूप से अस्पताल ले जाने की बात कर रहे हैं, लेकिन डर के कारण ड्राइवर उनके साथ नहीं जा रहा।

यह वीडियो वायरल होते ही लोगों ने सिस्टम और अधिकारियों की इंसानियत पर सवाल उठाए। वीडियो के आधार पर घटना की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी ।

सिस्टम पर सवाल

विश्लेषकों का कहना था कि यह घटना न केवल एक व्यक्तिगत दबंगई दिखाती है, बल्कि सिस्टम में मौजूद संवेदनशीलता और जवाबदेही पर भी प्रश्न खड़ा करती है।

परिवहन आयुक्त ने RTO को किया सस्पेंड

मामला परिवहन मुख्यालय तक पहुंचने पर आयुक्त पुरूषोत्तम शर्मा ने तुरंत एक्शन लिया. निरीक्षक सुरेश कुमार विश्नोई को अनुशासनहीनता और कर्तव्य की अवहेलना का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है. निलंबन आदेश में कहा गया है कि निलंबन काल में निरीक्षक का मुख्यालय जयपुर रहेगा. विभाग ने स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur