Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / IAS Anita Devda : राजस्थान में किसान परिवार की बेटी ने रचा इतिहास, मां ने मजदूरी कर पढ़ाया… अब अनीता देवड़ा बनी IAS

, ,

IAS Anita Devda : राजस्थान में किसान परिवार की बेटी ने रचा इतिहास, मां ने मजदूरी कर पढ़ाया… अब अनीता देवड़ा बनी IAS

IAS Anita Devda : राजस्थान में किसान परिवार की बेटी ने रचा इतिहास, मां ने मजदूरी कर पढ़ाया… अब अनीता देवड़ा बनी IAS

IAS Anita Devda : राजस्थान में एक किसान परिवार की बेटी ने इतिहास रच दिया है। बता दे की संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया है. वहीँ इस परीक्षा में कई चेहरे है जो गरीब घर से निकलकर सामने आये है। उन्हीं में से राजस्थान की ये बेटी है जिसकी काबिले तारीफ हो रही है। बता दे की शुक्रवार को ये परिणाम जारी हुए राजस्थान के जोधपुर में ख़ुशी की लहर दौड गई।क्योंकि अब एक सफल उम्मीदवार है अनीता देवड़ा. जोधपुर की रहने वाली अनीता ने IAS बनी है. लेकिन अनीता और उसके परिवार का संघर्ष काफी बड़ा रहा.

जानिए कोण है अनीता देवड़ा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की जोधपुर जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र की बेटी अनीता देवड़ा ने कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. UPSC में अनीता देवड़ा ने 644वीं रैंक प्राप्त कर IAS बनने का सपना पूरा किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे भोपालगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिवार में जश्न मनाया जा रहा है.

मां ने बेटी को पढ़ाने के लिए की मजदूरी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की अनीता देवड़ा, किसान श्यामलाल देवड़ा की पुत्री हैं. उनका परिवार बिल्कुल सामान्य किसान परिवार से जुड़ा है. अनीता ने भोपालगढ़ के सैनी स्कूल (Saini School of Bhopalgarh) में 12वीं तक पढ़ाई की और बारहवीं कक्षा में ब्लॉक स्तर पर टॉप किया. उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए मां ने खेतों में मजदूरी कर और एक-एक पैसा जोड़कर बेटी की इस सफलता में अहम योगदान दिया . जिन्होंने खेतों में मेहनत कर बेटी के सपनों को पंख दिए.

चाचा चेतन देवड़ा सेवानिवृत्त आईएएस

अधिक जानकारी के लिए बता दे की परिवार में भी शिक्षा का माहौल रहा है. उनके रिश्ते में एक चाचा चेतन देवड़ा सेवानिवृत्त आईएएस (Chetan Deora Retired IAS) हैं, जबकि अन्य रिश्तेदारों में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, एडीएम, प्रोफेसर और ग्राम विकास अधिकारी जैसे पदों पर कार्यरत लोग शामिल हैं.

12वीं के बाद ही IAS का सपना

बता दे की राजस्थान के जोधपुर जिले की इस बेटी अनीता ने 12वीं में टॉप करने के बाद ही आईएएस बनने का संकल्प लिया था और लगातार मेहनत के दम पर आखिरकार सफलता हासिल कर ली. उनकी इस उपलब्धि से भोपालगढ़ ही नहीं, पूरे जोधपुर जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है.