Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / राजस्थान में दो शिक्षक बहनों की मौत, बारात आने से पहले उठेगी अर्थियां, आज होनी थी शादी

, ,

राजस्थान में दो शिक्षक बहनों की मौत, बारात आने से पहले उठेगी अर्थियां, आज होनी थी शादी

राजस्थान में दो शिक्षक बहनों की मौत, बारात आने से पहले उठेगी अर्थियां, 2 आज होनी थी शादी

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की सो बहनों की मौत से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामला राजस्थान के जोधपुर के सूरसागर थाना क्षेत्र का है। शादी के दिन ही दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत हो गई.

मातम में बदली खुशियां

जानकारी के लिए बता दे की मृतक बहनों की पहचान शोभा और विमला के रूप में हुई है, दोनों ही पेशे से शिक्षिका थीं. जानकारी के अनुसार, दोनों की आज शादी होनी थी. मौत के बाद खुशियां मातम में बदल गई.

तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

कल शाम घर में घी पिलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था. रात में दोनों बहनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने पहले प्रताप नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

बच्चियों के मामा ने दी पुलिस को सुचना

अधिक जानकारी के लिए बता दे की परिजन दोनों के शव लेकर घर चले गए लेकिन दोनों बच्चियों के मामा को इस बात की जानकारी मिलने पर बच्चियों के मामा जसवंत सिंह ने पुलिस को सूचना दी. मामा का आरोप है कि अगर पुलिस 5 मिनट लेट पहुंचती तब तक दोनों बच्चियों का परिवार वाले अंतिम संस्कार कर देते.

मामा ने बताया कि दोनों बच्चियों की सगाई पहले हो रखी थी लेकिन बाद में उनके चाचा ने ही यह सगाई तोड़ दी थी और अब पोकरण के आगे जैम्ला गांव में इन दोनों की शादी करने वाले थे लेकिन आज सुबह उन्हें अचानक यह सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस कर रही है हर पहलु से जाँच

अधिक जानकरी के लिए बता दे की दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है. पिता दीप सिंह मजदूरी का कार्य करते हैं. फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानते हुए कारणों की जांच में जुटी है. प्रारंभिक तौर पर कीटनाशक सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur