Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, कृषि विभाग का डिप्टी डायरेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक लाख में डील

,

हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, कृषि विभाग का डिप्टी डायरेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक लाख में डील

हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, कृषि विभाग का डिप्टी डायरेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक लाख में डील

Haryana ACB Action : ACB ने कृषि उप निदेशक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया उप निदेशक ने उर्वरक लाइसेंस प्राप्त करने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की थी।

आरोपी 50 हजार रुपए पहले ही ले चुका था, जबकि 50 हजार रुपए की और मांग की जा रही थी।

इससे परेशान होकर उस व्यक्ति ने रोहतक ए. सी. बी. में शिकायत दर्ज कराई। टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी उप निदेशक के खिलाफ ए. सी. बी. रोहतक पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता राजकुमार ने बताया कि उसकी गांव में एक खाद की एजेंसी है। अब होलसेल की दुकान का लाइसेंस बनवाने के लिए डिप्टी डायरेक्टर के पास गए थे।

उन्होंने लाइसेंस देने के लिए एक लाख रुपए मांगे। इसके बाद मैंने 1 अप्रैल को 20 हजार रुपए और 2 अप्रैल को 30 हजार रुपए कैश दे दिया।

राजकुमार ने आगे बताया कि आज वे बाकी के 50 हजार रुपए डिप्टी डायरेक्टर को देने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वहां एसीबी की टीम आ गई।

उन्होंने पूछताछ के बाद डिप्टी डायरेक्टर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

ACB अधिकारीयों के अनुसार

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पवन शर्मा से गहन पूछताछ की जा रही है। टीम यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के साथ इस नेटवर्क में ऑफिस का कोई अन्य अधिकारी तो शामिल नहीं था।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ए.एस. चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया जा रहा है।

रिश्वत लेने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur