Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Alert : आधी रात को झुंझनू सीकर समेत कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि से तबाही, आज भी इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, फसलों को नुकशान

, ,

Rajasthan Weather Alert : आधी रात को झुंझनू सीकर समेत कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि से तबाही, आज भी इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, फसलों को नुकशान

Rajasthan Weather Alert : आधी रात को झुंझनू सीकर समेत कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि से तबाही, आज भी इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, फसलों को नुकशान

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चूका है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अप्रेल के महीने में भी ठंढ का एहसास हो रहा है। बता दे कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार और बुधवार को राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि जारी रही।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, इस प्रणाली का प्रभाव 8 अप्रैल को भी पड़ेगा। हालांकि, कल से एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

मंगलवार को कई जिलों में जमकर पानी बरसा है। वहीं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे।

राजधानी जयपुर में मंगलवार रात करीब डेढ़ घंटे तक भारी बारिश हुई। तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
सीकर और झुंझुनू जिलों के छह गांवों में मंगलवार रात ओलावृष्टि हुई। फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

तापमान में गिरावट

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को 10 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ठंडा स्थान फतेहपुर (सीकर) था, जहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटों में जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, दौसा, अलवर, नागौर, टोंक, भरतपुर, धौलपुर सहित कई जिलों में घने बादल छा गए।

नागौर, चुरू और हनुमानगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

फसलों को नुकसान

6 अप्रैल की रात को सक्रिय प्रणाली का अधिकतम प्रभाव मंगलवार को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभागों में पड़ा।

लगातार बारिश के कारण मक्का, सोयाबीन और मूंगफली की सब्जियों जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा और पेड़ उखड़ गए। कई जिलों में फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

अब आगे क्या?

मौसम विभग द्वारा दी जानकारी के अनुसार कल से अगले चार-पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा और दिन में अधिक धूप के साथ तापमान में वृद्धि होगी।

मौसम विभाग, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि अप्रैल के अंतिम दो हफ्तों में तापमान में वृद्धि के साथ तापमान में वृद्धि होगी। इस बार मई-जून में अच्छी गर्मी की संभावना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur