Rajasthan Assembly House live Update : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज लाइव एक्शन देखने को मिला है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सदन से ही एक अधिकारी को निलंबित करने का ऐलान कर दिया.
दरी पट्टियों की खरीद से जुड़ा मामला
जानकारी के लिए बता दे की शुक्रवार, यानि आज 6 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान डेगाना विधानसभा क्षेत्र के सरकारी राजकीय विद्यालयों में दरी पट्टियों की खरीद से जुड़ा मामला उठा. इस बारे में डेगाना के विधायक अजय सिंह किलक ने दरी खरीद का मुद्दा उठाते हुए मंत्री से सवाल पूछा. वहीँ इस दौरान शिक्षा मंत्री ने ना सिर्फ उन्हें उत्तर दिया बल्कि सदन से ही कार्रवाई भी कर दी.
विधायक ने पूछा था ये सवाल
अधिक जानकारी के लिए बता दे की डेगाना विधायक अजय सिंह किलक ने सदन में दरी खरीद का मामला उठाते हुए सवाल किया और कहा,”मुझे मंत्री जी के जवाब में बताया गया कि विधायक कोष से डेगाना विधानसभा क्षेत्र में विद्यालयों के लिए कुल 399 दरियां वितरित की गईं, लेकिन अधिकारियों ने आपसे असत्य बुलवाया. भेरूंडा में 171 दरियां खरीदी जानी थी, लेकिन 104 ही खरीदी गईं. जो नहीं बांटी गईं उनकी कीमत 5 लाख से ज्यादा है.” विधायक ने कुछ और उदाहरण दिए और पूछा कि क्या इसमें गड़बड़ घोटाला हुआ है?
विधायक के प्रश्न का शिक्षा मंत्री ने दिया ये जवाब
अधिक जानकारी के लिए बता दे की विधायक के प्रश्न का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री दिलावर ने पिछली कांग्रेस सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा,” विधायक ने सही सवाल उठाया है, इसमें बड़ा घालमेल हुआ है. दरी पट्टियों का खेल पुरानी सरकार में हुआ था, कांग्रेस के राज में राजकीय धन की लूटपाट हुई है. मैं इसकी पूरी जांच करवाऊंगा.”
इस पर वर्तमान विधायक अजय किलक ने कहा कि इसके मुख्य प्रभारी तत्कालीन अधिकारी को निलंबित कर जांच की जाए.
इसके बाद मंत्री मदन दिलावर ने एक बड़ा एलान कर डाला. उन्होंने कहा “चूंकि इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है, इसलिए जांच कराने से पहले मैं तत्कालीन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) को निलंबित करता हूं.”
