Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / बिजली उपभोक्ताओं को अब नया मीटर लेने के लिए खुद करना पड़ेगा अप्लाई, विभाग ने बदले नियम

,

बिजली उपभोक्ताओं को अब नया मीटर लेने के लिए खुद करना पड़ेगा अप्लाई, विभाग ने बदले नियम

बिजली उपभोक्ताओं को अब नया मीटर लेने के लिए खुद करना पड़ेगा अप्लाई, विभाग ने बदले नियम

Electricty New Meter : लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की अब नए बिजली मीटर के लिए आवेदन सुविधा केंद्रों के जरिए नहीं किए जाएंगे। उपभोक्ताओं को खुद ही ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नए मीटर के लिए अप्लाई करना होगा, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पहले आपको ये सुविधा बिजली विभाग के सुविधाकेंद्र में मिलती थी। बता दे की पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन (पावरकॉम) ने ये बड़ा बदलाव किया है।

95 प्रतिशत उपभोक्ताओं को हो रही है दिकक्त

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पहले बिजली विभाग के अंदर सिर्फ आपको नया मीटर लेने के लिए विभाग में दस्तावेज के साथ सिर्फ राशि जमा करवानी पड़ती थी। जिससे आपका काम आसान हो जाता था। लेकिन अब समय में करीब 95 फीसदी लोगों को ऑनलाइन मीटर आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं है। इसके कारण कई उपभोक्ताओं के आवेदन विभाग द्वारा स्वीकार नहीं किए जा रहे और विभिन्न आपत्तियों के चलते उनके घरों, दुकानों और अन्य स्थानों पर नए मीटर नहीं लग पा रहे हैं।

लोगों को कहां हो रही है परेशानी

अब लोगों को सिंगल विंडो पोर्टल पर पहले अपनी नई आईडी बनाने में परशानी।

विभाग की वेबसाइट का सिस्टम स्लो होने के कारण दस्तावेज अपलोड करने में भी दिक्कत आ रही है।

दस्तावेज अपलोड होने के बाद त्रुटि पाए जाने पर फाइल रद्द कर दी जाती है।

जयादत फाइलों में रिजेक्शन देखने को मिल रहा है।

रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को मिल सकता है बढ़ावा

माना जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले बढ़ सकते हैं।

कंप्यूटर और ई-पेमेंट की जानकारी न रखने वाले लोग अपने काम के लिए साइबर कैफे या बिचौलियों का सहारा लेने को मजबूर होंगे,जो आमजन के लिए परेशानी तो पैदा भी करंगें साथ ही उन्हें पैसे चुकाकर काम करवाना पड़ेगा