Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana : जल्दबाजी और गलत निर्देशों के कारण झुलसा बिजली कर्मचारी, थाने में शिकायत दर्ज

,

Haryana : जल्दबाजी और गलत निर्देशों के कारण झुलसा बिजली कर्मचारी, थाने में शिकायत दर्ज

Haryana : जल्दबाजी और गलत निर्देशों के कारण झुलसा बिजली कर्मचारी, थाने में शिकायत दर्ज

Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की जल्दबाजी और गलत दिशा निर्देश के चलते एक बिजली कर्मचारी करंट के चपेट में आ गया।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मामला गुड़गांव सेक्टर-52 पावर हाउस का है। जहाँ इस बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले एक फीडर पर काम करते समय सुपरवाइजर की कथित जल्दबाजी और गलत निर्देशों के कारण एक कर्मचारी करंट की चपेट में आकर झुलस गया।

मामला दर्ज

बता दे कि पुलिस ने घायल कर्मचारी की शिकायत पर सुपरवाइजर के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से रेवाड़ी के दखोरा निवासी तेजपाल ने पुलिस को बताया कि वह इम्पीरियल कंपनी में कार्यरत है,जो दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए काम करती है।

19 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे जब वह ड्यूटी पर था, तो नाई की ढाणी फीडर में खराबी आ गई। पीड़ित का आरोप है कि सुपरवाइजर गोविंद ने घर बैठे ही फोन कर उसे सर्किट काटने का निर्देश दिया।

काम जल्दी खत्म करने के लिए सुपरवाइजर ने 10 मिनट में 8 बार फोन कर दबाव बनाया और कहा कि लाइन बंद है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur