Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rooftop Solar Yojana : हरियाणा में रूफटॉप सोलर पर सरकारी कर्मियों को मिलेगी छूट:बिना ब्याज के सरकार देगी आर्थिक सहायता, आदेश जारी

,

Rooftop Solar Yojana : हरियाणा में रूफटॉप सोलर पर सरकारी कर्मियों को मिलेगी छूट:बिना ब्याज के सरकार देगी आर्थिक सहायता, आदेश जारी

Rooftop Solar Yojana : हरियाणा में रूफटॉप सोलर पर सरकारी कर्मियों को मिलेगी छूट:बिना ब्याज के सरकार देगी आर्थिक सहायता, आदेश जारी

Rooftop Solar Yojana Haryana : राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को सिरसा में सोलर पैनल सिस्टम लगाने पर विशेष छूट दी है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें सौर पैनल लगाने पर कर्मचारियों को ब्याज मुक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसका उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। पहले ऐसा कोई नियम नहीं था।

1 से 5 किलोवाट के सोलर पर छूट

राज्य सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना (एसयूपीवाई) लागू की है। इस योजना के तहत, राज्य सरकार के कर्मचारी, निगमों/बोर्डों/निगमों के कर्मचारी और एचकेआरएन कर्मचारी (जिनकी नौकरी सुरक्षित है) अपने आवास पर 5 किलोवाट तक की छत पर सौर (आरटीएस) प्रणाली स्थापित कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिन पर पिछले बिलिंग चक्र में कोई बकाया राशि नहीं है।

बिलों में वसूली जायगी राशि

इस योजना के तहत बिजली विभाग द्वारा पात्र उपभोक्ताओं को ब्याज मुक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिसकी वसूली 24/12 बिजली बिलों (मासिक/द्विमासिक बिलिंग के अनुसार) के माध्यम से की जाएगी इससे उपभोक्ताओं को एक बार में बड़ी राशि खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी और सौर ऊर्जा को अपनाना आसान हो जाएगा।

जानिएं कितने किलोवाट पर कितनी छूट

1 किलोवाट सोलर सिस्टम की कुल लागत 55 हजार रुपए निर्धारित की गई है,
जिसमें उपभोक्ता को केवल पांच हजार 500 रुपए (10 प्रतिशत) अग्रिम भुगतान करना होगा।

30 हजार रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) दी जाएगी।

बिजली विभाग द्वारा 19 हजार 500 रुपए की ब्याज मुक्त सहायता प्रदान की जाएगी।

2 किलोवाट सोलर सिस्टम पर छूट

2 किलोवाट सोलर सिस्टम की कुल लागत एक लाख 10 हजार रुपए निर्धारित की गई है।
जिसमें उपभोक्ता को 11 हजार रुपए (10 प्रतिशत) अग्रिम भुगतान करना होगा।

60 हजार रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) दी जाएगी।

इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा 39 हजार रुपए की ब्याज मुक्त सहायता प्रदान की जाएगी।

3 किलोवाट पर पर छूट

3 किलोवाट सौलर सिस्टम की कुल लागत एक लाख 65 हजार रुपए निर्धारित की गई है।
जिसमें उपभोक्ता को 16 हजार 500 रुपए (10 प्रतिशत) अग्रिम भुगतान करना होगा।

78 हजार रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) दी जाएगी।

बिजली विभाग द्वारा 58 हजार 500 रुपए की ब्याज मुक्त सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही उपभोक्ता को 12 हजार रुपए वहन करने होंगे।

5 किलोवाट पर छूट

05 किलोवाट सोलर सिस्टम की कुल लागत दो लाख 75 हजार रुपए निर्धारित की गई है,

जिसमें उपभोक्ता को 27 हजार 500 रुपए (10 प्रतिशत) अग्रिम भुगतान करना होगा।

78 हजार रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) दी जाएगी।

बिजली विभाग द्वारा 97 हजार 500 रुपए की ब्याज मुक्त सहायता प्रदान की जाएगी।

साथ ही उपभोक्ता को 72 हजार रुपए वहन करने होंगे।