Haryana News : हरियाणा से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि बिजली लाइनों पर काम करने से पहले अब जेई-लाईनमैन व एरिया लाइनमैन को लिखित अनुमति लेनी होगी।
बिजली निगम ने जारी किये आदेश
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि अगर ऐसा नहीं किया तो घोषित बिजली कट नहीं लगा सकेंगे। ये आदेश बिजली निगम ने जारी कर दिए है। अभी तक फोन पर संपर्क करने से ही घोषित बिजली कट लगाए जा रहे थे।
अप्रिय घटना पर लगेगी लगाम
अक्सर आपने देखा होगा कि काम के दौरान ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाती थी। जिस कारण जेई-लाइनमैन-एरिया लाइनमैन अप्रिय घटना का शिकार हो जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बिजली लाइन पर काम करने से पहले लिखित में परमिशन बिजली कर्मचारियों को लेनी होगी। Haryana News
हर हफ्ते 2 कर्मचारी चोटिल
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि एक आंकड़े पर गौर करें तो हर माह औसतन 8 कर्मचारी कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से चोटिल हो रहे हैं।
मतलब हर 7 दिन में दो कर्मचारी तो चोटिल ही हो रहे हैं। जबकि हर दो माह में एक से दो कर्मचारी की करंट की चपेट में आने से मौत तक हो रही है। Haryana News
नए आदेश के अनुसार
मिली जानकारी के मुताबिक बता डी कि बिजली निगम की ओर से आदेश जारी कर दिए है कि बिजली लाइनों पर काम करने से पहले कर्मचारी को सुरक्षा किट पहननी जरूरी होगी।
जिसमें प्लास, पेंचकस, हथौड़ी, बरसाती कपड़े, सेंसर युक्त हेल्मेट, दस्ताना व सेफ्टी बेल्ट पहननी जरूरी होगा। अगर किट नहीं पहनी तो नियमों का उल्लंघन मानकर संबंधित एसडीओ-जेई व फोरमैन पर कार्रवाई हो सकती है। Haryana News
जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि जब भी बिजली लाइन पर कार्य चलेगा तब तक बिजली कट रहेगा। लेकिन जब तक कर्मचारी काम खत्म करने की पुष्टि कर लिखित में नहीं देगा तब तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं की जाएगी। ये




