Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Accident : राजस्थान रोडवेज और कार की टक्कर से गूंज उठा पूरा इलाका, 4 लोगों ने तोडा मोके पर दम

, ,

Rajasthan Accident : राजस्थान रोडवेज और कार की टक्कर से गूंज उठा पूरा इलाका, 4 लोगों ने तोडा मोके पर दम

Rajasthan Accident : राजस्थान रोडवेज और कार की टक्कर से गूंज उठा पूरा इलाका, 4 लोगों ने तोडा मोके पर दम

Rajasthan Roadways Nagaur Accident : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है , बता दे की प्रदेश के नागौर जिले में एक बहुत खतरनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमे चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था की आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया।

रोडवेज बस और इको कार के बीच टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की मेड़ता सिटी क्षेत्र के पुनास-चकढाणी मार्ग पर एक रोडवेज बस और इको कार के बीच टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया. हादसे के तुरंत बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. Nagaur Accident

पुलिस प्रशासन और राहत टीमें पहुंची मोके पर

अधिक जानकारी के लिए बता दे की स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राहत टीमें बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंच गईं. राहत कार्य को गति देते हुए 108 एम्बुलेंस के हरेंद्र तेतरवाल अपनी टीम के साथ मुस्तैदी से बचाव कार्य में जुट गए.

टीम ने मलबे से घायलों और मृतकों को बाहर निकाला. सभी चार घायलों को तुरंत नजदीकी कुचेरा अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है.

हादसे के कारणों की तलाश कर रही है पुलिस

सुचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची और हादसे में मृतकों के शवों को फिलहाल राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है. Nagaur Accident

पुलिस प्रशासन अब इस बात का पता लगाने में जुटा है कि यह दुर्घटना आखिर किस वजह से हुई. फिलहाल मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है और प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur