Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / श्रीगंगानगर जाने वाले हाईवे को किसानों ने किया बंद, नहरबंदी के चलते दिखा आक्रोश

,

श्रीगंगानगर जाने वाले हाईवे को किसानों ने किया बंद, नहरबंदी के चलते दिखा आक्रोश

श्रीगंगानगर जाने वाले हाईवे को किसानों ने किया बंद, नहरबंदी के चलते दिखा आक्रोश

Rajasthan News: राजस्थान से इस वक्त कि बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि पंजाब में फिरोजपुर फीडर पर रिकंस्ट्रक्शन के चलते नहरबंदी के 32 दिन बाद भी किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बता दे कि अब किसानों ने श्रीगंगानगर जाने वाले हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर जाम कर दिया।

बड़ी संख्या में किसान एकजुट

किसानों ने सीसी हेड और फूसेवाला टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में किसान एकजुट हैं। सड़क के बीच धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात है।

बीकानेर कैनाल में पूरा पानी नहीं

जानकरी के लिए बता दे कि किसानों ने कहा- नहरबंदी खत्म होने के बाद भी बीकानेर कैनाल में पूरा पानी नहीं छोड़ा गया तो गंगनहर क्षेत्र की फसलें तबाह हो सकती हैं। किसान संगठन अब बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं।

किसानों ने ट्रैक्टर खड़े कर हाईवे किया जाम

  • श्रीगंगानगर जाने वाले हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर जाम कर दिया।
  • किसानों ने सीसी हेड और फूसेवाला टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में किसान एकजुट हैं।
  • सड़क के बीच धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।