Rajasthan News: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की जयपुर ग्रामीण के दूदू इलाके की इस घटना ने पुरे इलाके में सनसनी फैला दी है. मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की बिचून गांव में एक शख्स ने बुधवार आधी रात को अपनी पत्नी और 8 साल की मासूम बेटी की तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी है. चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी भागा नहीं, बल्कि 7 घंटे तक अपनी पत्नी और बच्चे की लाशों के पास बैठा रहा. सुबह जब गांव वाले मॉर्निंग वॉक पर निकले, तब उसने खुद इस खौफनाक वारदात का खुलासा किया.
आरोपी ने खुद कबूला जुर्म
आशिक जानकारी के लिए बता दे की घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है. घरेलू विवाद के बाद हैवान बने पति ने तलवार निकाली और पत्नी व मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया. पूरी रात घर के अंदर खामोशी और खून पसरा रहा. गुरुवार सुबह करीब 7 बजे जब गांव के कुछ लोग घर के सामने से गुजर रहे थे, तो आरोपी बाहर निकला और ठंडे दिमाग से बोला- ‘मैंने अपनी पत्नी और बेटी को मार डाला है.’ यह सुनकर ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई.Rajasthan News
सुचना मिलते ही तुरंत पहुंची पुलिस
अधिक जानकारी के लिए बता दे की ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. सूचना के महज 10 मिनट के भीतर मौखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. जब पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा देख अधिकारियों की भी दंग रह गए. कमरे में चारों तरफ खून ही खून देखने को मिल रहा था। बता दे की पुलिस ने घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए जयपुर से FSL टीम को बुलाया गया है. टीम ने कमरे से खून के धब्बे और हत्या में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य सभी जानकारी जुटाई गई। Rajasthan News
आरोपी से पूछताछ जारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी में 2 महीने से अनबन चल रही थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि इसका अंजाम इतना खौफनाक होगा. पुलिस ने दोनों शवों को दूदू उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. Rajasthan News
फिलहाल आरोपी पति पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर किस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपना ही घर उजाड़ दिया.
