Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और सरकारी प्रतिबंधों के बावजूद करोड़ों रुपये की जमीन की रजिस्ट्री करवाई गई।
जिसके बाद हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का एक बड़ा एक्शन देखने को मिला है। इसी सिलसिले में अब रायपुररानी के तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी और एक निजी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इन लोगों पर हुई है FIR
अधिक जानकारी के लिए बता दे की एफआईआर में तत्कालीन तहसीलदार विक्रम सिंगला, कानूनगो दीपक कुमार, पटवारी नरेंद्र कुमार और पंजाब निवासी सुरमुख सिंह को नामजद किया गया है।
SC के आदेश के बाद रजिस्ट्री
अधिक जानकारी के लिए बता दे की जांच में सामने आया कि पीजीएफ/पीएसीएल ग्रुप की संपत्तियां निवेशकों के पैसे वापसी प्रक्रिया के चलते जांच एजेंसियों द्वारा अटैच की गई थीं। Haryana News :
सुप्रीम कोर्ट ने इन संपत्तियों की खरीद-फरोख्त, ट्रांसफर और रजिस्ट्री पर रोक लगा रखी थी। इसके बावजूद आरोपियों ने कथित रूप से राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव कर जमीन को प्रतिबंध मुक्त दिखाया और रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर दी।
एसीबी के अनुसार रिकॉर्ड से बंदी
आदेश हटाने के लिए आवेदन लगाया गया था। बाद में जमीन को मुक्त दर्शाते हुए जनवरी 2026 में करीब 17.55 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री लगभग 4.20 करोड़ रुपये में कर दी गई।Haryana News :
जांच एजेंसी का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को पहले ही शिकायतों और चेतावनियों के जरिए मामले की जानकारी दी जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इंतकाल और रजिस्ट्री को मंजूरी दी।
मामले की जांच इंस्पेक्टर अमित कुमार को सौंपी गई है। एसीबी अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है . Haryana News





