Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / राजस्थान के कई जिलों में आज तूफानी बारिश! कल से गर्म भट्टी की तरह तपेगा पूरा प्रदेश

,

राजस्थान के कई जिलों में आज तूफानी बारिश! कल से गर्म भट्टी की तरह तपेगा पूरा प्रदेश

राजस्थान के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट! कल से गर्म भट्टी की तरह तपेगा पूरा प्रदेश

shekhawatilive-Rajasthan Weather Update : राजस्थान लोगों के लिए आज मौसम विभाग राहत भरी खबर लेकर आ रहा है। वहीँ कल से प्रदेश में भीषण गर्मी के आसार लगाए जा रहे है।

बता दे की मौसम विभाग ने आज (15 मई) राज्य के कई जिलों के लिए आंधी, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी करते हुए येलो अलर्ट (yellow Alert) जारी किया है।

आज शेखावाटी सहित कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार बता दे की शेखावाटी सहित कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट (yellow Alert) जारी किया गया है।

बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, कोटपुतली-बेहरोर, अलवर, डीग, खैरथल-तिजारा, करौली, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, बारां, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर और जयपुर में मौसम में अचानक बदलाव आने की संभावना है।

इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अगले तीन दिन गर्म भट्टी की तरह तपेगा प्रदेश

16 मई: हनुमानगढ़ में हीटवेव का येलो अलर्ट रहेगा। वहीं, बीकानेर और श्रीगंगानगर में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

17 मई: बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, बालोतरा, बाड़मेर व हनुमानगढ़ में हीटवेव का येलो अलर्ट। वहीं, श्रीगंगानगर, फलोदी, जैसलमेर व बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट।

18 मई: बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बालोतरा, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़ और जोधपुर में येलो अलर्ट। वहीं, श्रीगंगानगर, फलोदी, जैसलमेर व बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur