Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / SBI में 555 दिन की FD पर मिल रहा है तगड़ा ब्याज? आसान भाषा में समझें पूरा कैलकुलेशन

, ,

SBI में 555 दिन की FD पर मिल रहा है तगड़ा ब्याज? आसान भाषा में समझें पूरा कैलकुलेशन

SBI में 555 दिन की FD पर मिल रहा है तगड़ा ब्याज? आसान भाषा में समझें पूरा कैलकुलेशन

SB1 Bank 555 Day FD Scheme : आज के समय हर कोई अपना निवेश को लेकर चिंतित रहता है। अक्सर अब ऐसा देखा जाता है की शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में बढ़ते निवेश के बावजूद, बड़ी संख्या में लोग अभी भी सावधि जमा (एफडी) को सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो बिना किसी जोखिम के निश्चित रिटर्न चाहते हैं, आज भी एफडी पहली पसंद बनी हुई है।

देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की FD पर 3.05% से 7.15% तक की ब्याज दर दे रहा है।

SBI में 555 दिन की FD स्कीम

आज हम जानेंगे कि अगर आप SBI में 555 दिन की FD स्कीम में 2,00,000 रुपये जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर कुल राशि कितनी होगी और इसमें कितना ब्याज शामिल होगा?

एफडी पर अधिकतम ब्याज दर क्या है?

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को कई तरह के ऑफर दिए हैं।

ग्राहक केवल 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए बैंक में एफडी प्राप्त कर सकते हैं।

60 वर्ष से कम आयु के ग्राहकों को बैंक की 555-दिवसीय एफडी योजना पर 6.25 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।

वहीं, 60 साल और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना पर 6.75% ब्याज दिया जा रहा है।

इसके अलावा, 80 वर्ष से अधिक आयु के सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 555 दिनों की एफडी पर 6.85% ब्याज का लाभ मिल रहा है।

अगर आप 555 दिनों की एफडी में 2,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको कितना ब्याज मिलेगा?

यदि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 555 दिनों की एफडी योजना में 2 लाख रुपये जमा करते हैं, तो आम नागरिकों को परिपक्वता पर 19,156 रुपये के निश्चित ब्याज सहित कुल 2,19,156 रुपये मिलेंगे।

इसी तरह, यदि आप भारतीय स्टेट बैंक में 555-दिवसीय एफडी योजना में 2 लाख रुपये जमा करते हैं, तो वरिष्ठ नागरिकों को परिपक्वता पर 20,726 रुपये के निश्चित ब्याज सहित कुल 2,20,726 रुपये मिलेंगे।

जबकि, वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय स्टेट बैंक के साथ 555-दिवसीय एफडी योजना में 2 लाख रुपये जमा करने पर 21,041 रुपये के निश्चित ब्याज सहित कुल 2,21,041 रुपये मिलेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur