Gold Silver Price Drop: जयपुर में सोने और चांदी की कीमत में 6000 रुपये की गिरावट आई है। एक हफ्ते में सोना 11 हजार रुपये तक सस्ता हो गया है। सोने की कीमत में आज दोपहर को बड़ी गिरावट आई है।
6 हजार रूपए चांदी सस्ती
घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कीमतों में गिरावट के कारण खरीदारी का माहौल शुरू हो गया है। ताजा कीमतों के अनुसार, चांदी में लगभग 6000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है, जबकि सोना लगभग 3000 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया है।
सोने कि ताजा कीमतें
सर्राफा बाजार में सोना 1.48 लाख रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 231000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। वहीं, शुद्ध सोना 148000 रुपये प्रति दस ग्राम और आभूषण 138500 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहे थे।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा परिणाम
व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में इस गिरावट के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है और आने वाले दिनों में मांग में और बढ़ोतरी हो सकती है। ये कीमतें जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी द्वारा जारी की गई हैं।
