Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Gold Price Today: आज दोपहर को फिर लुढ़का सोना चांदी; जानिए राजस्थान समेत आपके शहर में कितना है रेट

, ,

Gold Price Today: आज दोपहर को फिर लुढ़का सोना चांदी; जानिए राजस्थान समेत आपके शहर में कितना है रेट

Gold Rate Today: होली के मोके पर मिली राहत, बड़ी गिरावट के बाद अब ये है 22K-24K गोल्ड के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today : अगर आज के दिन आप सोना खरीदना चाहते है तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमत में गिरावट आई है। 9 मार्च की सोमवार दोपहर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 163790 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। मुंबई में इसकी कीमत 163630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोना 5060 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 4650 रुपये की गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,095.81 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली150140163790
मुंबई149990163630
अहमदाबाद150040163690
चेन्नई149990163630
कोलकाता149990163630
हैदराबाद149990163630
जयपुर150140163790
भोपाल150040163690
लखनऊ150140163790
चंडीगढ़150140163790

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण मध्य पूर्व में चल रहे संकट के बावजूद देश में सोने की कीमत गिर रही है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत बढ़ गई है। युद्ध 28 फरवरी, 2026 को शुरू हुआ, जब इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा की। कुछ ही घंटों के भीतर, ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के साथ जवाब दिया। ईरान ने मध्य पूर्व के कई देशों पर भी हमला किया है।

सोने की कीमत

सोने की तरह आज 9 मार्च को चांदी में भी गिरावट आई। कीमत घटकर 284900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पिछले हफ्ते चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की गिरावट आई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 83.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी।