Hindi News / General News / Gold Price Today: सोमवार सुबह धड़ाम हुआ सोना चांदी; देखिये आज देशभर में लेटेस्ट कीमतें

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
, ,

Gold Price Today: सोमवार सुबह धड़ाम हुआ सोना चांदी; देखिये आज देशभर में लेटेस्ट कीमतें

Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में आज भी बड़ा बदलाव, फटाफट चेक करें जयपुर समेत देशभर में नए रेट

Gold SIlver Price Today : अगर आज आप सोना चांदी खरीदना चाहते है तो बता दे की आज सुबह की सुबह दोनों में गिरावट दर्ज की है।

घरेलू बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 13 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 152980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

मुंबई में इसकी कीमत 152830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत में एक हफ्ते में 1910 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 1750 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 1.1 फीसदी गिरकर 4,734.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

इसका मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में वृद्धि है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को फिर से बढ़ा दिया है, जिससे मुद्रास्फीति का खतरा बढ़ गया है। कच्चे तेल ने 00 रुपये प्रति बैरल का आंकड़ा पार कर लिया है।

सिटी 22 कैरेट सोने की कीमत आज (₹) 24 कैरेट सोने की कीमत आज (₹)

दिल्ली 140240.152980

मुंबई 140090.152830

अहमदाबाद 140140.152880

चेन्नई 140990.153810

कोलकाता 140090.152830

हैदराबाद 140090.152830

जयपुर 140240.152980

भोपाल 140140.152880

लखनऊ 140240.152980

चंडीगढ़ 140240.152980

चांदी की कीमत

चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। 13 अप्रैल की सुबह कीमत गिरकर 259900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पिछले हफ्ते चांदी की कीमत में 10000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी वायदा 2.63 फीसदी गिरकर 74.47 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस साल जनवरी के महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई। घरेलू सोना और चांदी की कीमतें घरेलू और वैश्विक कारकों से प्रभावित होती हैं।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur