Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Gold Price Today: नए वित्त वर्ष की पहली सुबह को चढ़े सोने चांदी के भाव, जानिए राजस्थान समेत देशभर में अब नए रेट

, ,

Gold Price Today: नए वित्त वर्ष की पहली सुबह को चढ़े सोने चांदी के भाव, जानिए राजस्थान समेत देशभर में अब नए रेट

Gold Price Today: नए वित्त वर्ष की पहली सुबह को चढ़े सोने चांदी के भाव, जानिए राजस्थान समेत देशभर में अब नए रेट

Gold Silver Price Today : देश में 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू हो गया है। अगर आप आज सोने चांदी की खरीदारी करने जा रहे है तो बता दे की नए वित्त वर्ष के पहले दिन देश में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है।

वैश्विक बाजारों में कीमतों में वृद्धि, देश में शादी के मौसम से पहले आभूषण विक्रेताओं की ताजा खरीदारी, रुपये की कमजोरी जैसे कारक इस उछाल के पीछे हैं।

1 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149670 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है।

मुंबई में इसकी कीमत 149520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,652.31 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अगले दो से तीन हफ्तों में समाप्त हो सकता है।

संकेत दिया कि अमेरिका ने काफी हद तक अपने सैन्य लक्ष्यों को पूरा कर लिया है और अब इस क्षेत्र से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है।

राजस्थान समेत भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

सिटी 22 कैरेट सोना आज का मूल्य (₹) 24 कैरेट सोना मूल्य आज (₹)

  • दिल्ली 137210.149670
  • मुंबई 137060.149520
  • अहमदाबाद 137110.149570
  • चेन्नई 136690.149120
  • कोलकाता 137060.149520
  • हैदराबाद 137060.149520
  • जयपुर 137210.149670
  • भोपाल 137110.149570
  • लखनऊ 137210.149670

चंडीगढ़ 137210.149670

चांदी की कीमत में भी तेजी

सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में तेजी देखि गई है। बता दे की 1 अप्रैल की सुबह कीमत 250,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 74.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी।