Gold Price Today: अगर आप सोना चांदी खरीदना चाहते है तो बता दे की पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। युद्ध की शुरुआत के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में भारी बदलाव देखा गया है।
29 जनवरी, 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 175340 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स लिमिटेड के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 की शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 13,4293 रुपये रह गई है। उसके बाद से सोने की कीमत में 41047 रुपये की गिरावट देखी गई है।
चांदी में 1.52 लाख रुपये की गिरावट
29 जनवरी, 2026 को चांदी की कीमत 379888 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 2 अप्रैल को 227813 प्रति किलोग्राम। चांदी की कीमत में 1.52 लाख रुपये की गिरावट आई है।
पिछले 30 दिनों में भी बड़ा उलटफेर
पिछले एक महीने में सोने की कीमत में 33178 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। 2 मार्च 2026 की सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 167471 रुपये के स्तर पर थी।
2 मार्च, 2026 को चांदी की कीमत 289848 रुपये प्रति किलोग्राम थी। तब से चांदी की कीमत में 62035 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के कई कारण हैं। युद्ध के कारण पूरी दुनिया में महंगाई का डर है। लेकिन इसके बाद भी वे सोने से दूर रह रहे हैं। इस समय निवेशक डॉलर की ओर रुख कर रहे हैं। डॉलर का मूल्य लगातार बढ़ रहा है।
आज सोने चांदी की कीमतें
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 138500 151080
मुंबई 138350 150930
अहमदाबाद 138400 150980
चेन्नई 139500 152180
कोलकाता 138350 150930
हैदराबाद 138350 150930
जयपुर 138500 151080
भोपाल 138400 150980
लखनऊ 138500 151080
चंडीगढ़ 138500 151080
चांदी की कीमत
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत 5 अप्रैल को चांदी का भाव 250000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
