PM Kisan Yojana 22nd installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के तहत हरियाणा के 15.86 लाख किसानों के खातों में 328 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पंचकूला में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राज्य स्तरीय पीएम किसान उत्सव दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट ऑनलाइन देखा। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह वित्तीय सहायता देश के किसानों को दिए गए विश्वास का प्रमाण है। यह हमारे अन्नदाताओं के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए संकल्प की पुष्टि है।
अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
पीएम किसान 2000 पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के हस्तांतरण के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 30 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए। पीएम किसान की 21वीं किस्त का पैसा भी कई किसानों के खातों में आने से रोक दिया गया। यदि आपको भी संदेह है कि आपको पीएम किसान की 22वीं किस्त मिलेगी या नहीं, तो आप ऑनलाइन जांच कर सकते हैं।
सबसे पहले पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं
यहां आपको Know Your Status पर क्लिक करना है
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और कैप्चा कोड लिखें
मोबाइल पर ओटीपी आएगा, उसे भरें, आपके खाते की जानकारी मिल जाएगी
पीएम किसान लिस्ट ऐसे करें अपना नाम चेक?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की सूची में अपना नाम चेक करने के लिए आपको फिर से पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा। यहाँ आपको लाभार्थी सूची पर क्लिक करना होगा। अब अपने राज्य, जिले, उप-जिले, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें। पूरे गांव की एक सूची खुलेगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।
