Rajasthan Farmer Scheme : राजस्थान में किसानों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।
बता दे की किसानों के हित में, राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री आवधिक ब्याज राहत एकमुश्त निपटान योजना की अंतिम तिथि 30 जून, 2026 तक बढ़ा दी है।
यह जानकारी भूमि विकास बैंक के सचिव और उप-पंजीयक सुधीर भट्ट ने दी।

भूमि विकास बैंक के सचिव और उप-पंजीयक सुधीर भट्ट ने कहा कि यह योजना प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों के पात्र उधारकर्ताओं के लिए 100 प्रतिशत ब्याज राहत पाने का एक सुनहरा अवसर है।
30 जून तक उठा सकेंगें ब्याज माफ़ी योजना का लाभ
इस योजना के तहत 376 किसानों को 78.87 लाख रुपये दिए गए हैं। जिन उधारकर्ता सदस्यों ने पहले निर्धारित अवधि में योजना का लाभ नहीं उठाया था, वे अब 30 जून, 2026 तक इसका लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पात्र किसान बकाया मूलधन जमा करके ब्याज की पूर्ण माफी का लाभ उठा सकते हैं। राज्य सरकार ने किसानों को राहत देने के उद्देश्य से यह अंतिम अवसर प्रदान किया है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है।
यह मुख्य रूप से सहकारी भूमि विकास बैंकों के अवधिपार (Overdue) ऋणी किसानों और लघु उद्यमियों को आर्थिक राहत प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।





