DA Hike HAryana : हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को वेतन वृद्धि के रूप में एक बड़ा उपहार दिया है।
सरकार ने महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ा दिया है। बढ़े हुए डीए को हरियाणा के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से दिया जाएगा और ऐसे में जनवरी से मार्च महीने का डीए वेतन के साथ कर्मचारियों को जारी किया जाएगा।
हाल ही में केंद्र सरकार ने डीए बढ़ाया था। बता दे कि अभी केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा में कर्मचारियों का डीए बढ़ाया है।
हरियाणा के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब डीए और डीआर की दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है। यह वृद्धि 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होगी।
मई, 2026 से प्रभावी रहेगा
हरियाणा सरकार के इस फैसले का लाभ सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा।
आदेश में बताया गया है कि बढ़ा हुआ डीए और डीआर मई 2026 के वेतन और पेंशन के साथ दिया जाएगा।
इसके साथ ही जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का बकाया (एरियर) जून 2026 में जारी किया जाएगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि डीए/डीआर के भुगतान में 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये में गिना किया जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम की राशि को नजरअंदाज किया जाएगा .
लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता द्वारा जारी इस आदेश से लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा।
आर्थिक महंगाई के बीच यह फैसला कर्मचारियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।
इस निर्णय से राज्य के खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा, लेकिन कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ाने और महंगाई के असर को कम करने के लिए यह कदम जरूरी था।



