Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / 8th Pay Commission: मालामाल होने जा रहे है सरकारी कर्मचारी, सैलरी में होगा 34% का इजाफा, जानिये कितना बढ़ेगा वेतन

, , ,

8th Pay Commission: मालामाल होने जा रहे है सरकारी कर्मचारी, सैलरी में होगा 34% का इजाफा, जानिये कितना बढ़ेगा वेतन

8th Pay Commission: मालामाल होने जा रहे है सरकारी कर्मचारी, सैलरी में होगा 34% का इजाफा, जानिये कितना बढ़ेगा वेतन

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है.

रिपोर्टों के अनुसार, आयोग फिटमेंट फैक्टर को 2.57 पर रखने पर विचार कर रहा है,

जिससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में बड़ी वृद्धि हो सकती है।

यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो इससे लगभग 49 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

जानिए क्या है फिटमेंट फैक्टर ?

फिटमेंट फैक्टर एक गुणक है जो एक कर्मचारी के मूल वेतन को निर्धारित करता है। इसे बढ़ाने से मूल वेतन में वृद्धि होगी। मूल वेतन में वृद्धि के साथ डीए, एचआरए जैसे भत्ते भी बढ़ेंगे।

यहां समझिये कितना बढ़ेगा सैलरी

यदि किसी कर्मचारी का वर्तमान मूल वेतन 18,000 रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 2.57 लागू है, तो नया वेतन लगभग 46,260 रुपये हो सकता है,

यानी कुल वेतन वृद्धि लगभग 30-34% संभव है।

हर वेतन आयोग की तरह इस बार भी वेतन के साथ-साथ पेंशन में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी लाभ होगा।

8वें वेतन आयोगकब लागू होगा?

8वें वेतन आयोग का गठन नवंबर 2025 में किया गया था और उसे अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।

उम्मीद है कि इसकी सिफारिशें जून 2027 तक आ सकती हैं।

हालांकि, कार्यान्वयन की तारीख 1 जनवरी, 2026 से विचार की जा रही है, ताकि कर्मचारियों को बकाया भी मिल सके।