Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / हरियाणा के सिरसा, गुरुग्राम, हिसार, रेवाड़ी समेत इन जिलों में भी बारिश, तेज हवाओं के साथ कई शहरों में ओले का अलर्ट

,

हरियाणा के सिरसा, गुरुग्राम, हिसार, रेवाड़ी समेत इन जिलों में भी बारिश, तेज हवाओं के साथ कई शहरों में ओले का अलर्ट

हरियाणा के सिरसा, गुरुग्राम, हिसार, रेवाड़ी समेत इन जिलों में भी बारिश, तेज हवाओं के साथ कई शहरों में ओले का अलर्ट

Haryana Rain Alert : हरियाणा के मौसम में दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला है। इसी के चलते सिरसा, सोनीपत, पानीपत, हिसार, गुरुग्राम, जींद सहित कई स्थानों पर धुप के साथ साथ अलग रुख देखने को मिला।

दोपहर करीब 1 बजे के बाद गुरुग्राम, हिसार, नारनौल, महेंद्रगढ़ में बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीँ देर शाम सिरसा समेत कई अन्य शहरों में भी हल्की से मध्यम बूंदाबांदी देखने को मिली

आज तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। रोहतक में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि कई जिलों में गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। तेज हवा और बारिश के कारण गेहूं का दाना हल्का हो सकता है।

हरियाणा के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी और झज्जर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

कई जगहों पर बिजली गुल होने की भी खबर है। सोमवार शाम तक हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

भारी बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। हिसार, हांसी, भिवानी क्षेत्रों में लगभग 3 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च को भी राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं (Heavy Rain Alert) की संभावना है।

अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर,

गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने 1 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में बारिश की चेतावनी (Rain Alert) भी जारी की है।

हालांकि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।