Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Weather Update : हरियाणा के सिरसा हिसार समेत 6 जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, 50 KM/H की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

,

Haryana Weather Update : हरियाणा के सिरसा हिसार समेत 6 जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, 50 KM/H की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

Haryana Weather Update : हरियाणा के सिरसा हिसार समेत 6 जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, 50 KM/H की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

Haryana Weather Update : हरियाणा में सुबह और शाम मौसम ठंडा रहा। कल (19 मार्च) से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है जिससे हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में फिर से ठंड बढ़ गई है।

हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा, हालांकि राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

राज्य में सबसे अधिक तापमान नूंह में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में 32.0 डिग्री सेल्सियस, पलवल में 32.2 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विशेष रूप से, नारनौल में सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट देखी गई।

हरियणा कल 19 मार्च को सिरसा हिसार, समेत 6 जिलों में बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट जारी हुआ है। बता दे की वहीँ अधिकांश जिलों में 20 मार्च को अच्छी बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। मौसम में बदलाव के कारण कई शहरों में तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

हरियाणा के तापमान में गिरावट

राज्य में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में कल की तुलना में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है,

जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे ठंडा स्थान सिरसा था, जहां न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हिसार में भी न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम था।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात और सुबह हल्की ठंड महसूस की गई। पिछले 24 घंटों में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई।