Haryana Board of School Education (BSEH) : हरियाणा में दसवीं और बाहरवीं कक्षा के परिणामों का इन्तजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।
अध्क जानकरी के लिए बता दे कि कक्षा 10वीं और 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है।Class 12th Result First
इस वर्ष दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में लगभग 5.21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जो अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Haryana Board Result Latest Update
Haryana Board के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने जानकारी दी है कि कॉपियों की जांच (evaluation) का कार्य तेजी से चल रहा है।
उम्मीद है कि यह काम 2 मई 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया की जाएगी।
इसके बाद बोर्ड द्वारा मई महीने के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावना है।
Class 12th Result First
चेयरमैन ने बताया कि उच्च शिक्षा (graduation admission) को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा।
संभावना है कि 12वीं का रिजल्ट 12 मई से 15 मई 2026 के बीच जारी किया जा सकता है। Class 12th Result First
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
रिजल्ट पहले 12वीं का जारी होगा
उसके बाद 10वीं का रिजल्ट आएगा
सभी छात्रों का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह तक आने की उम्मीद
कॉपी चेकिंग का काम लगभग अंतिम चरण में है



