Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Weather Update : अगले 48 घंटों में हरियाणा को मिलेगी गर्मी से राहत? जारी हुआ आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

,

Haryana Weather Update : अगले 48 घंटों में हरियाणा को मिलेगी गर्मी से राहत? जारी हुआ आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

Haryana Weather Update : अगले 48 घंटों में हरियाणा को मिलेगी गर्मी से राहत? जारी हुआ आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

Haryana Weather Update : हरियाणा में फिलहाल मौसम शुष्क है। बता दे कि प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार एक न्य सिस्टम प्रदेश में एक्टिव होने वाला है जिससे बारिश के आसार बन सकते है।

वहीँ लगातार दूसरे दिन शनिवार को हरियाणा के सबसे गर्म शहर रोहतक में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

लू और तापिश ने लोगों के लिए अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल बना दिया है। उत्तर और दक्षिण हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में पारा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

हरियाणा में तापमान

हरियाणा के प्रमुख शहरों में गर्मी की स्थिति ऐसी है कि 12 से अधिक केंद्रों पर तापमान 42 डिग्री को पार कर गया है।

रोहतक 44.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद 43.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल 43.5 डिग्री सेल्सियस,

सिरसा 43.4 डिग्री सेल्सियस, हिसार 43.0 डिग्री सेल्सियस, करनाल 42.8 डिग्री सेल्सियस,

नूंह 42.7 डिग्री सेल्सियस, भिवानी 42.5 डिग्री सेल्सियस, जींद 42.5 डिग्री सेल्सियस और सोनीपत 42.2 डिग्री सेल्सियस।

कल से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। 26 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्से सूखे रहेंगे।

हालांकि, कल यानी सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव होगा।

27 अप्रैल को दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

28 अप्रैल को राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश और तेज हवाओं की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

29 अप्रैल को उत्तर हरियाणा के जिलों में मौसम शुष्क होना शुरू हो जाएगा, लेकिन मध्य और दक्षिण हरियाणा में हल्की बारिश जारी रह सकती है।

दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

रोहतक 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ हॉटस्पॉट बना रहा, जबकि यमुनानगर (हथनीकुंड बैराज) 39.6 डिग्री के साथ तुलनात्मक रूप से कम गर्म रहा।

भीषण गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चंडीगढ़ से अंबाला और गुरुग्राम तक पारा 41 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है।

दोपहर में, गर्मी की लहर ने सामान्य जीवन को प्रभावित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur