Haryana Agniveer Recruitment 2026: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।
बता दे की हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ साथ दिल्ली, हिमाचल और चंडीगढ़ के युवाओं को अग्निवर बनने का एक और मौका मिला है।
10 अप्रैल तक बढ़ी आवेदन की तारीख
अधिक जानकारी के लिए बता दे की उन अग्निवीरों के लिए जो किसी कारण से अभी तक भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं,
भारतीय सेना ने ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
यह अवसर अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और पंचकूला सहित चंडीगढ़ के पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवारों के लिए विशेष महत्व रखता है।
पंजीकरण में कोई कठिनाई तो यहां करें सम्पर्क
यदि किसी उम्मीदवार को पंजीकरण में कोई कठिनाई होती है, तो वह सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) अंबाला से संपर्क कर सकता है।
