Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / हरियाणा सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को दिया बड़ा तोहफा, अब इनको मिलेगी 24 घंटे बिजली

,

हरियाणा सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को दिया बड़ा तोहफा, अब इनको मिलेगी 24 घंटे बिजली

हरियाणा सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को दिया बड़ा तोहफा, अब इनको मिलेगी 24 घंटे बिजली

Haryana News : हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया, पूर्व में सरकार की नीति के अनुसार 11 घरों को एक ढाणी यानी डेरा माना जाता था, अब जहां 11 सदस्य निवास कर रहे हैं उसे डेरा या ढाणी के रूप में मान्यता दी जा रही है। उन्होंने सदन को यह भी अवगत कराया कि CM नायब सिंह सैनी ने जनप्रतिनिधियों की मांग को स्वीकार करते हुए बड़ा निर्णय लिया है। 

अब लाल डोरे से एक किलोमीटर की सीमा को बढ़ाकर पांच किलोमीटर कर दिया गया है। इस निर्णय के तहत अब लाल डोरे से 5 किलोमीटर की परिधि में आने वाले सभी डेरे एवं ढाणियों को म्हारा गांव–जगमग गांव योजना के तहत 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।Haryana News

विधायक करवा सकता है 25 KM खेतों के रास्ते पक्के

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना के अंतर्गत खेतों के एक से चार करम तक के गौहर (खेती मार्ग) के रास्तों को पक्का करने की एक अनूठी पहल शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक विधायक को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर तक के गौहर मार्गों को पक्का करवाने का अधिकार दिया गया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में किसी भी विधायक द्वारा भेजी गई मांग उनके पास लंबित नहीं है।Haryana News

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur