Haryana Weather Update : हरियाणा में बारिश के चलते एकबार फिर ठंढ लौटने वाली है। बता दे की बारिश के चलते प्रदेश में तेजी से पारा निचे गिरेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कल हरियाणा में बारिश हो सकती है।
दो दिन बारिश का येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 29 और 30 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया है। 29 मार्च को पूरे हरियाणा में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 मार्च को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।
30 मार्च को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में आंधी और तेज हवाओं की भविष्यवाणी की गई है।
कल से दो दिन तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
हरियाणा में तापमान
बता दे की राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
सबसे अधिक तापमान भिवानी में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों में, हिसार में 31.7 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पारा 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान फिर से 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

29-30 मार्च के दौरान तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को फिलहाल सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव नहीं करने की सलाह दी है।
