Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Weather Update : हरियाणा में सामान्य से 8°C तक नीचे तापमान; बारिश ओलावृष्टि ने बढ़ी दिक्कतें, देखें आगे कैसा रहेगा मौसम

,

Haryana Weather Update : हरियाणा में सामान्य से 8°C तक नीचे तापमान; बारिश ओलावृष्टि ने बढ़ी दिक्कतें, देखें आगे कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update : हरियाणा में सामान्य से 8°C तक नीचे तापमान; बारिश ओलावृष्टि ने बढ़ी दिक्कतें, देखें आगे कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और ओलावृष्टि ने अप्रैल की गर्मी को रोक दिया है। राज्य भर में मौसम पूरी तरह से बदल गया है और लोग फरवरी की तरह ठंड महसूस कर रहे हैं। जहां दिन के तापमान में गिरावट आई है, वहीं रातें ठंडी हो गई हैं।

तापमान मैं बड़ी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 8.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान भी औसत से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम था।

इस मौसम के दौरान सामान्य अधिकतम तापमान आमतौर पर 33 से 34 डिग्री तक होता है, लेकिन यह 25 से 26 डिग्री तक गिर गया है।

कल से हरियाणा में मौसम बिलकुल साफ़

राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश और हवाएं चल रही हैं। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान होगा। दूसरी ओर बारिश के कारण खुले बाजार में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।

वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि आज से मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड बनी रहेगी। 10 अप्रैल से मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा और गर्मी वापस आ जाएगी।

जानें अधिकतम और न्यूनतम तापमान

हरियाणा में न्यूनतम तापमान में सुबह कुछ डिग्री और शाम को कुछ डिग्री की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

करनाल, अंबाला और हिसार में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। ठंडी हवाओं और बादलों के कारण रातें ठंडी रहती हैं, जिसके कारण लोगों को थोड़ी ठंड महसूस होती है।

अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट आई है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आई है।

राज्य में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

भिवानी में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन यह सामान्य से काफी नीचे भी था।

अधिकांश जिलों में, तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा,

जो अप्रैल के सामान्य तापमान (34 डिग्री सेल्सियस +) से बहुत कम था

बादलों, बारिश और ओलावृष्टि के कारण सूरज नहीं निकला, जिससे दिन में भी ठंड बनी रही और लोगों को फरवरी जैसा महसूस हुआ।