Khatushyam Ji Special Train : राजस्थान हरियाणा के यात्रियों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की खाटूश्याम मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ने मदार-रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस रेलसेवा का विस्तार करते हुए इसे दिल्ली तक चलाने का निर्णय लिया है। बढ़ती भीड़ के चलते विभाग ने यह अहम कदम उठाया है। इस रेलसेवा में कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें 18 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे।
आज से संचालित होगी ट्रैन
अधिक जानकारी के लिए बता दे की उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19617 मदार (अजमेर)-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन प्रतिदिन एक्सप्रेस 24 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक (5 ट्रिप) संचालित होगी।
यहाँ देखने पूरा टाइम टेबल
यह ट्रेन मदार (अजमेर) से प्रतिदिन शाम 5:10 बजे रवाना होकर रात 1:30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19620 दिल्ली सराय रोहिल्ला–मदार प्रतिदिन एक्सप्रेस 25 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक (5 ट्रिप) चलाई जाएगी,
जो दिल्ली से रात 2:30 बजे प्रस्थान कर सुबह 9:20 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
यह रहेगा पूरा रूट
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह सेवा पूर्व निर्धारित ठहरावों के अतिरिक्त पटौदी रोड, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर भी रुकेगी। इससे हरियाणा और दिल्ली क्षेत्र के यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
