Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana Roadways :बिच रास्ते में पलटी हरियाणा रोडवेज बस, VIDEO कॉल पर बात कर रहा था ड्राइवर, यु बची 50 जानें

, ,

Haryana Roadways :बिच रास्ते में पलटी हरियाणा रोडवेज बस, VIDEO कॉल पर बात कर रहा था ड्राइवर, यु बची 50 जानें

Haryana Roadways :बिच रास्ते में पलटी हरियाणा रोडवेज बस, VIDEO कॉल पर बात कर रहा था ड्राइवर, यु बची 50 जानें

Haryana roadways Accident : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। बता दे इस मोके पर बस में 50 से अधिक सवारियां मौजूद थी। यह हादसा जींद जिले के उचाना के बड़ौदा गांव के पास टोहाना से जयपुर रूट पर चलने वाली बस के साथ हुआ है। जो की किलोमीटर स्किम पर चलती है।

ड्राइवर समेत 5-6 यात्रियों की हालत गंभीर

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की इस इस हादसे में बस में सवार करीब सभी यात्री चोटिल हुए है। वहीं ड्राइवर समेत 5-6 यात्रियों की हालत गंभीर है। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर वीडियो कॉल पर बात कर रह था, जिसके चलते ये हादसा हुआ है।

डिवाइडर से टकराई Haryana Roadways बस

जानकारी के अनुसार, HR 56 GV 6198 नंबर की यह बस उचाना से जींद की तरफ जा रही थी। बड़ौदा गांव के पास पहुंचते ही बस पहले डिवाइडर से टकराई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस सड़क किनारे खड़ी एक लोडिंग गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडिंग गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस सड़क से उतरकर करीब 20 मीटर अंदर तक चली गई।

ड्राइवर का ध्यान फोन पर

बस में मौजूद एक यात्री ने बताया कि बस बहुत तेज गति से चल रही थी और ड्राइवर का ध्यान फोन पर चल रही वीडियो कॉल पर था। उन्होंने बताया कि लोडिंग गाड़ी का ड्राइवर शौच के लिए गाड़ी साइड में खड़ी करके गया हुआ था। ड्राइवर का अचानक ध्यान भटकने और संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।