Haryana Weather Update : हरियाणा में इसबार गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे दोपहर में गर्म हवाएं चल रही हैं। राज्य के छह जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। यह औसत अधिकतम तापमान से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच होना चाहिए। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
हिसार, भिवानी समेत कई जिलों में 14 मार्च को बारिश
14 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
15 मार्च को इन राज्यों में होगी बारिश
15 मार्च को यह मौसम गतिविधि उत्तर-पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत की ओर बढ़ने की संभावना है। बारिश से उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली।
हरियाणा के नारनौल में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान सोनीपत में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे राज्य में आज और कल मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
