Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Divyanka Sirohi News : हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, मासूम शर्मा समेत कई कलाकारों संग किये थे 50 से ज्यादा गाने

,

Divyanka Sirohi News : हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, मासूम शर्मा समेत कई कलाकारों संग किये थे 50 से ज्यादा गाने

Divyanka Sirohi News : हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, मासूम शर्मा समेत कई कलाकारों संग किये थे 50 से ज्यादा गाने

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही सिर्फ (30) का निधन हो गया। मंगलवार की देर रात यूपी के गाजियाबाद स्थित घर पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर जमीन पर गिरीं, जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट लगी।

डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया

अधिक जानकारी के लिए बता दे की परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज बुधवार सुबह गाजियाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा से प्रोडयूशर जीतू और कलाकार विकास उनके घर पहुंचे थे।

दिव्यांका हरयाणवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम

अधिक जानकारी के लिए बता दे की दिव्यांका 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम कर चुकी थीं। उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया, केडी के साथ भी काम किया। उनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके निधन पर हरियाणवी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।

दिव्यांका सिरोही का जन्म

अधिक जानकारी के लिए बता दे की दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। परिवार गाजियाबाद में रह रहा है। उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से B.Com की। इसके बाद सिक्किम से MBA की। फिर गुरुग्राम से B.Ed की। दिव्यांका के दो भाई- हिमांशु, दीपांशु और बहन जसमीत हैं। पिता गजेंद्र ट्रांसपोर्टर हैं और मां अनीता हाउस वाइफ हैं।

सिंगर मासूम शर्मा ने मंच से कराई थी पहचान

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सिरसा के जेसीडी में लाइव शो में सिंगर मासूम शर्मा के साथ भी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही ने मंच साझा किया था। जैसे ही दिव्यांका मंच पर पहुंची, तो शो वहां मौजूद की दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। मासूम शर्मा ने खुद दिव्यांका का नाम लेकर दर्शकों से पहचान करवाई थी। इस दौरान दिव्यांका काफी देर तक मंच पर रही।

टिक-टॉक से शुरुआत, 20 मिलियन व्यूज आए

एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था। मैंने दिवाली के पास नीले रंग के सूट में टिक-टॉक पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नूं पसंद नि तू’ गाने पर वीडियो बनाई थी, जो मेरे एक्सप्रेशन की वजह से वायरल हो गई। उस वीडियो पर करीब 20 मिलियन व्यूज आए थे। इसके बाद टिक-टॉक पर मेरे फॉलोअर्स 5 मिलियन हो गए थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur