Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather update: जयपुर,जैसलमेर से लेकर चूरू तक आग उगलेगी धरती, नौतपे से पहले राजस्थान में गर्मी का कहर

, ,

Rajasthan Weather update: जयपुर,जैसलमेर से लेकर चूरू तक आग उगलेगी धरती, नौतपे से पहले राजस्थान में गर्मी का कहर

Rajasthan Weather update: जयपुर,जैसलमेर से लेकर चूरू तक आग उगलेगी धरती, नौतपे से पहले राजस्थान में गर्मी का कहर

Rajasthan Weather update: राजस्थान में गर्मी हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। कई जिलों में मौसम का कहर देखें को मिल रहा है। आलम ये है की लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। दोपहर को सड़के खाली देखने को मिल रही है। वहीँ आज भी प्रदेश में भयंकर गर्मी देखने को मिलने वाली है।

46 पार पहुंचा तापमान

अधिक जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है।

अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटों में सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर था, जहां तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिलानी में 45.3 डिग्री, बीकानेर में 44.8 डिग्री,

चुरू में 44.5 डिग्री, अलवर और कोटा में 44.2 डिग्री,

चित्तौड़गढ़ में 44 डिग्री और जैसलमेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

जयपुर में दिन का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जोधपुर में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और उदयपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 2-3 दिनों में कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ सकता है। हालाँकि इन हवाओं से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी की लहर कम होने वाली नहीं है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur