Rajasthan Weather Update : राजस्स्थान में गर्मी के टावर अब तीखे हो गए है। 12 शहरों में सोमवार को भीषण गर्मी के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।
कोटा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेजी से बढ़ते तापमान से उम्मीद लगाईं जा रही है की प्रदेश में जल्द ही तापमान 50 पार कर सकता है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की जयपुर, फलोदी में दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी रही है।
वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है।
भीषण गर्मी के कारण उदयपुर और अजमेर में पर्यटकों की संख्या कम हो गई है।
वहीँ दूसरी तरफ कोटा के अस्पतालों में गर्मी के रोगियों के लिए बिस्तर आरक्षित किए गए हैं।
फलोदी, बाड़मेर में गर्म रातें
बाड़मेर के फलोदी में दिन में चिलचिलाती धूप के बाद लोगों को रात में भी गर्मी का सामना करना पड़ता है।
न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 26 डिग्री सेल्सियस,
कोटा में 26.4 डिग्री सेल्सियस और अलवर में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सीकर में भी तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। साथ में गर्म हवा भी गर्मी का ज्यादा एहसास करा रही है।
सीकर में सोमवार को पूरे दिन तेज गर्मी रही। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की वजह से अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई।
जयपुर में भीषण गर्मी
राजधानी जयपुर में भी दिन और रात दोनों को भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे है। यहां सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में इन दिनों तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री ऊपर दर्ज हो रहा है।



