Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Update : फरवरी में ही आई हीटवेव की चेतावनी, पारा 35 डिग्री के पार, जानिए राजस्थान में होली पर कैसा रहेगा मौसम

, ,

Rajasthan Weather Update : फरवरी में ही आई हीटवेव की चेतावनी, पारा 35 डिग्री के पार, जानिए राजस्थान में होली पर कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update : फरवरी में ही आई हीटवेव की चेतावनी, पारा 35 डिग्री के पार, जानिए राजस्थान में होली पर कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update : फरवरी महीने में ही राजस्थान में मौसम पूरी तरह से बदलाव देखा जा रहा है। बता दे की प्रदेश में अब पश्चिमी हिस्से से सर्दी की विदाई हो गई है। राज्य में गर्मी का सीजन शुरू हो गया और दिन का अधिकतम तापमान अब 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

होली पर पड़ेगी तेज गर्मी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान राज्य में गर्मी तेज होने की आशंका है। अधिकांश इलाकों में न्यूनतम-अधिकतम सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। इस दौरान एंटीसाइक्लोन बनने और पश्चिमी राजस्थान से हीटवेव चलने से पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पिछले 24 घंटों का मौसम

बता दे की पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी में बढ़ोतरी देखि जा रही है। वहीँ पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और दिन में धूप रही। जयपुर, अलवर, उदयपुर जिला और उसके आसपास के एरिया में बादल छाए। वहीँ शेखावाटी इलाके में गर्मी का एहसास होने लग गया है।

राजस्थान में तापमान

राजधानी जयपुर में मंगलवार को दिन में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।वहीँ सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। बाड़मेर में दिन में तेज गर्मी ने लोगों के पसीने छुटा दिए।सुबह-शाम की सर्दी भी अब लगभग गायब हो गई। कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर दर्ज हो रहा है।

राजधानी जयपुर में मंगलवार को दिन में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में गर्मी के साथ हल्की उमस रही। यहां सुबह-शाम भी सर्दी कम रही और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात में सबसे कम सर्दी बीकानेर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।