Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / अगले 3 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट-rajasthan rain alert

,

अगले 3 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट-rajasthan rain alert

अगले 3 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट-rajasthan rain alert

Heavy Rain Alert Rajasthan: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र विकसित हुआ है, जिसके कारण कई जिलों में मौसम अस्थिर बना हुआ है।

18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्य भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले तीन घंटे के भीतर जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।Rain Alert Rajasthan:

इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगले तीन दिन राजस्थान पर भारी

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

विशेष रूप से 19 और 20 मार्च को इसका सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है।

राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 18 मार्च की सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने लगे हैं और बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं।Rain Alert Rajasthan: