Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर से ठंढ लोट आई है। प्रदेश में अलसुबह तीखी हवाओं ने दिसंबर महीने का एहसास करा दिया। बता से पहाड़ों पर बर्फबारी का प्रभाव अब मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य में औसत न्यूनतम तापमान में लगभग 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
तापमान में बड़ी गिरवाट
प्रदेश में हुई बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सिरसा में सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 13.9 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
3 दिन बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट
बता दे की 18 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। 18 मार्च की रात को पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 19 मार्च को कई जिलों में मौसम फिर से बदलेगा, गरज के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवा चल सकती है। 20 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बिजली कड़कने और बारिश होने की संभावना है।

हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में लगातार बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हरियाणा में तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है और मार्च के मध्य में भी ठंड बनी रह सकती है।
एक और पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार, हरियाणा राज्य में मौसम आम तौर पर 18 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। 18 मार्च की रात को पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। आंशिक प्रभाव से 19 मार्च से राज्य का मौसम फिर से बदलने की संभावना है।
