Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / 17,18,19,20,21 मार्च को इन इलाकों में अति भारी बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

,

17,18,19,20,21 मार्च को इन इलाकों में अति भारी बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

17, 18,19, 20, 21 मार्च को इन इलाकों में अति भारी बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Rajasthan Weather Update :राजस्थान के दौरान कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और हल्की बारिश के असर से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है. अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. हालांकि, 18 से 21 मार्च के दौरान एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है. इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, तेज आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्यतः शुष्क रह सकता है.

21 मार्च तक बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 16 से 18 मार्च तक राज्य में साफ मौसम, धूप और तापमान में मामूली वृद्धि का पूर्वानुमान जारी किया है। 18 मार्च की शाम से मौसम एक बार फिर बदल जाएगा। 21 मार्च तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है। 18 मार्च को कुल 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो बीकानेर संभाग के अलावा, झुंझुनू, अलवर के क्षेत्रों में रविवार को बारिश हुई। अलवर, झुंझुनू और पिलानी के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई। हालांकि, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, आसमान साफ हो गया और आसमान में बादल छा गए।

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ क्षेत्रों में दिन के दौरान मौसम में बदलाव देखा गया। दिन में बादल छाए रहे और कुछ देर बूंदाबांदी भी हुई। श्रीनगर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।

हनुमानगढ़ में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। यहां का अधिकतम तापमान 14 मार्च की तुलना में 3.7 डिग्री घटकर 26.9 डिग्री रह गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चुरू में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 35.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 33 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 31.4 डिग्री सेल्सियस, करौली में 33 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर (सीकर) में 34 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 33.5 डिग्री सेल्सियस और झुंझुनू में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ में रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि 16-17 मार्च को अगले दो दिनों तक राजस्थान में मौसम साफ रहेगा। 18 मार्च की शाम से राज्य में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की उम्मीद है। इस प्रणाली का प्रभाव राज्य के विभिन्न हिस्सों में 18 से 21 मार्च तक देखा जा सकता है।