Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Kal Ka Mousam: कई राज्यों में गरज-चमक के साथ होगी जबरदस्त बारिश, जानें देशभर में 28 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

, ,

Kal Ka Mousam: कई राज्यों में गरज-चमक के साथ होगी जबरदस्त बारिश, जानें देशभर में 28 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam : देश के 6 राज्यों फिर जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam : फरवरी के आखरी दिन मौसम ने फिर से पलटी मारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) 28 फरवरी को देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है. वहीँ उत्तर भारत के कई जिलों में मौसम बदल सकता है। यह बदलाव मुख्य रूप से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से आ रहा है. हालांकि भारी बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है, लेकिन कुछ इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. चलिए जानते है शनिवार को देशभर में कैसा रहेगा मौसम

इन राज्यों में रहेगा बारिश का असर-

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है.

केरल में तेज बारिश का अलर्ट

केरल में तेज बारिश और हवाओं की संभावना- दक्षिण भारत के राज्य केरल में आने वाले दिनों में बारिश तेज हो सकती है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है.

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में ठंड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी के दौरान कई जगह बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है. इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने, जबकि अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है।जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत कई जिलों में गुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।Rajasthan Weather अपडेट

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार बता दे की 27 फरवरी यानि आज शुक्रवार को राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, जबकि 28 फरवरी से बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है। यानी यूपी में अगले सात दिनों तक गर्मी में लगातार बढ़ोरती होगी। हालांकि राज्य में कहीं बी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।Kal Ka Mousam

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में भी लगातार गर्मी बढ़ रही है। मार्च की शुरुआत के साथ ही बिहार में तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि अगले दो दिनों तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होगा। वहीं बारिश की कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।