Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Employees Salary: लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों का होली से पहले भर जायगा खाली बैंक अकॉउंट! सरकार ने जारी किया आदेश

, ,

Employees Salary: लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों का होली से पहले भर जायगा खाली बैंक अकॉउंट! सरकार ने जारी किया आदेश

Employees Salary: लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों का होली से पहले भर जायगा खाली बैंक अकॉउंट! सरकार ने जारी किया आदेश

UP Employees Feb month Salary: रंगों का रंगीन त्योहार होली मार्च 2026 में पूरे भारत और दुनिया भर में बड़े धूमधाम से बनाया जाता है। इस से पहले कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की होली से पहले आपके अकॉउंट में इसबार समय से पहले सैलरी पहुंचने वाली है। इसे लेकर योगी सरकार ने एक आदेश जारी किया है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की दिवाली के बाद दूसरा सबसे बड़ा हिंदू त्योहार माना जाने वाला होली बसंत के आने और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होलिका दहन सूर्यास्त के बाद शुभ मुहूर्त में किया जाता है। जबकि रंगवाली होली अगली सुबह रंगों के साथ मनाई जाती है।

28 फरवरी को जारी होगी सैलरी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की यूपी सरकार ने आदेश जारी किया है कि फरवरी 2026 की सैलरी और पेंशन 28 फरवरी 2026 को ही जारी कर दिया जाए। उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा से जुड़े स्कूलों एवं कार्यालयों में होली से पहले सैलरी और मानदेय का भुगतान करने के आदेश दिए गए हैं।

सामान्य तौर पर मार्च के पहले सप्ताह में होने वाला यह भुगतान इस बार होली की छुट्टियों की वजह से फरवरी के आखिरी दिन ही समाप्त हो जाएगा। यानी इस बार यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों की सैलरी इसी हफ्ते आ जाएगी।

मोनिका रानी की तरफ से आधिकारिक आदेश जारी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस संबंध में बुधवार (25 फरवरी) को स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी की तरफ से आधिकारिक आदेश जारी किए गए। माना जा रहा है कि अन्य विभाग में भी ऐसे आदेश जल्द ही आएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सैलरी 2 मार्च से पहले हर हाल में जारी करें।

वित्त विभाग ने दी मजूरी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की वित्त विभाग की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार, 2 मार्च 2026 को होलिका दहन और 4 मार्च को होली के लिए सरकारी छुट्टी है। इसके अलावा एक मार्च को रविवार (सामान्य अवकाश) होने की वजह से सैलरी और पेंशन जारी करने की नियमित प्रक्रिया रुक सकती थी। ऐसे में कर्मचारियों को त्योहार की खरीदारी और अन्य खर्चों में कोई असुविधा न हो, इसलिए राज्यपाल की स्वीकृति के बाद सरकार ने इस बार होली गिफ्ट देने का निर्णय लिया है।