Summer School Holiday MP : बता दे कि उत्तर भारत में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में लगातार बढ़ते तापमान को देख छोटे बच्चों के लिए परेशानियां बढ़ गई है जो स्कूल जाते है।
इसी वजह से मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए मध्य प्रदेश के एक जिले में छुट्टी का एलान हुआ है। बता दे कि कई जिलों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
पिछले 24 घंटों में मौसम
पिछली 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान छतरपुर के खजुराहो का रिकॉर्ड किया गया है यहां सोमवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था वहीं मंगलवार को 45 डिग्री सेल्सियस था।
ग्वालियर में 42 डिग्री सेल्सियस, दतिया में 42 डिग्री रतलाम में 42 डिग्री रीवा में 42 डिग्री शिवपुरी में 42 डिग्री रायसेन में 41 डिग्री नौगांव में 41 डिग्री नरसिंहपुर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान है।
मैहर जिले में पांचवी तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित
लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए छोटे बच्चों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। बता दे कि गर्मी कि वजह से हर जिले में नर्सरी से पांचवी तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दिया गया है।
कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने जारी किया आदेश
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए छुट्टी का आदेश जारी किया है।
जिले के सरकारी प्राइवेट और सीबीएसई के साथ केंद्रीय स्कूल भी बंद रहेंगे।
छठी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से 12:30 तक चलेंगे और शिक्षक 1:30 तक स्कूल में रहेंगे।



