Aaj Ka Rashifal 30 April 2026 : आज का दिन कई राशियों के लिए सुबह सन्देश लेकर आने वाला है। बता दे की आपके दिन का आंकलन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है और आज ग्रहों की स्थिति-
सूर्य उच्च के होकर मेष राशि में, शुक्र स्वगृही वृषभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा चित्रा नक्षत्र के होकर कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में।
वहीँ राहु कुंभ राशि में, बुध, मंगल और शनि मीन राशि में और बुध वक्री गति से चल रहे हैं,
चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों के लिए आज कैसा रहेगा वीरवार का पूरा दिन
मेष आज का राशिफल : सितारा दोपहर तक एहतियात परेशानी वाला, सफर भी टाल देना हितकर रहेगा, मगर बाद में हर मोर्चा पर बेहतरी होगी।
वृष आज का राशिफल : : सितारा दोपहर तक बेहतर, इरादों में मजबूती, मान-इज्जत की प्राप्ति, मगर बाद में समय कम्प्लीकेशंस वाला बनेगा।
मिथुन आज का राशिफल : : आम सितारा कामयाबी देने तथा बेहतर हालात बनाने वाला, यत्न करने पर कोई प्रोग्राम अपने टार्गेट की तरफ बढ़ेगा।
कर्क आज का राशिफल : : दोपहर तक समय कामकाजी भागदौड़ तथा व्यस्तता रखेगा, मगर बाद में हर फ्रंट पर कामयाबी तथा इज्जत मान मिलेगी।
सिंह आज का राशिफल : : सितारा दोपहर तक आमदन वाला, यत्न करने पर कोई कामकाजी बाधा-मुश्किल भी हटेगी, फिर बाद में बेहतरी के हालात बनेंगे।
कन्या आज का राशिफल : : सितारा कारोबारी कामों के लिए अच्छा, कामकाजी टूरिंग भी बढ़िया रहेगी, आम हालात अनुकूल चलेंगे।
तुला आज का राशिफल : : सितारा दोपहर तक खर्चों को बढ़ाने तथा अर्थ दशा टाइट रखने वाला, मगर बाद में आम हालात बेहतर बनेंगे।
वृश्चिक आज का राशिफल : : सितारा दोपहर तक व्यापार, कारोबार में लाभ देने वाला मगर बाद में किसी पर भी भरोसा करने से बचना ठीक रहेगा।
धनु आज का राशिफल : : दोपहर तक सरकारी कामों में कदम बढ़त की तरफ रखने वाला, फिर बाद में कारोबारी मोर्चा पर बेहतरी होगी।
मकर आज का राशिफल : : दोपहर तक कामकाजी दशा संतोषजनक, फिर बाद में सरकारी कामों में भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी।
कुंभ आज का राशिफल : : दोपहर तक समय पेट के लिए ढीला, खान-पान में भी संयम बरतें फिर बाद में कोई स्कीम सिरे चढ़ेगी।
मीन आज का राशिफल : : सितारा दोपहर तक कामकाजी कामों के लिए अच्छा किन्तु बाद में सेहत में गड़बड़ी पैदा होने का डर रहेगा।



